फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पीएम मोदी का खुद को मजदूर कहना मजदूरों का मजाक उड़ाने जैसा'

Mon, 02 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि मई दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सपा सरकार ने गरीबों और मजदूरों के हित में केवल बनावटी व लुभावनी बातें ही कही हैं।
विज्ञापन


आसमान छूती महंगाई के दौर में दैनिक न्यूनतम मजदूरी न बढ़ाना मजदूरों के साथ अन्याय है। बसपा अध्यक्ष ने एक बयान में कहा है कि पीएम ने बलिया में उज्जवला योजना का शुभारंभ करते हुए खुद को श्रमिक नंबर वन बताया।
विज्ञापन


यह झुलसाती गर्मी में भूख व प्यास से निढाल मजदूरों का मजाक उड़ाने से कम नहीं है।

इससे पहले कांग्रेस नेता भी खुद को जनसेवक व मुख्य सेवक कहकर जनता को बरगलाते रहे हैं।

अगर मई दिवस पर श्रमिकों की न्यूनतम दैनिक मजदूरी बढ़ा दी जाती तो उनके लिए यह दिन जरूर सार्थक हो जाता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें