मायावती व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : amar ujala
बसपा ने भाजपा पर केंद्र की सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। कहा, भाजपा दूसरी पार्टी के लोगों को तोड़कर या फिर दूसरी पार्टियों खासकर बसपा से निष्कासित लोगों को शामिल करने को प्राथमिकता दे रही है।
यह भाजपा की खराब हालत बयां कर रहा है। ये बातें बसपा के चार विधायकों के भाजपा में शामिल होने पर सोमवार को बसपा की प्रदेश इकाई ने एक बयान जारी कर कहा।
बयान में कहा गया है कि पार्टी सुप्रीमो मायावती ने 11 सितंबर को सहारनपुर की रैली में ही बता दिया था कि वह एक दर्जन मौजूदा विधायकों की क्षेत्र में असंतोषजनक गतिविधियों को देखते हुए तीन महीने पहले उनका टिकट काट चुकी हैं। साथ ही स्पष्ट कर दिया था, अगर भाजपा ऐसे लोगों को टिकट देने के लिए अति उत्साह दिखाकर पार्टी में शामिल कराती है तो इससे भाजपा के खराब हालात का ही पर्दाफाश होगा।