फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मायावती ने कसा तंज, देश के सौ करोड़ लोग केवल सरकारी अनाज पर हो गए निर्भर

Fri, 27 Jan 2023 07:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मायावती ने कहा कि जनता का जो हाल कांग्रेस की सरकार में था वही हाल भाजपा सरकार में है। लोगों की आर्थिक हालत बिगड़ गई है। विकास का दावा केवल हवाई है। लोगों की क्रय शक्ति घट रही है। दूसरी तरफ सरकार जनता से महंगी जीएसटी वसूल कर रिकार्ड टैक्स बटोरने को ही अपनी सफलता मानकर चल रही है। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सरकार को घेरा है। उन्होंने बयान जारी किया कि देश के लगभग 100 करोड़ लोगों को सम्मानजनक रोजी, रोजगार का अभाव है। वे सरकारी अनाज पर ही निर्भर हो गए हैं।

विज्ञापन

मायावती ने कहा कि जनता का जो हाल कांग्रेस की सरकार में था वही हाल भाजपा सरकार में है। लोगों की आर्थिक हालत बिगड़ गई है। विकास का दावा केवल हवाई है। लोगों की क्रय शक्ति घट रही है। दूसरी तरफ सरकार जनता से महंगी जीएसटी वसूल कर रिकार्ड टैक्स बटोरने को ही अपनी सफलता मानकर चल रही है। 

मायावती ने कहा कि मुट्ठी भर लोगों को छोड़कर देश की जनता गरीबी, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से दुखी है। सरकार गणतंत्र दिवस पर इस बारे में जरूर सोचे। इस अवसर पर अपने कार्यकाल का आकलन करे और लोगों को यह जरूर बताए कि उसने अपने वादों और संकल्पों को कितना निभाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें