फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान रैली में हुई हिंसा पर अखिलेश और मायावती का बयान, कहा-केंद्र सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए था

Wed, 27 Jan 2021 12:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देश की राजधानी दिल्ली में किसान रैली के दौरान हुई हिंसा को लेकर बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर निंदा की है। बुधवार को मायावती ने टविट किया और लिखा कि देश की राजधानी दिल्ली में कल गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की हुई ट्रैक्टर रैली के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह कतई भी नहीं होना चाहिए था। यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण तथा केन्द्र की सरकार को भी इसे अति-गंभीरता से ज़रूर लेना चाहिए। साथ ही, बीएसपी की केन्द्र सरकार से पुनः यह अपील है कि वह तीनों कृषि कानूनों को अविलम्ब वापिस लेकर किसानों के लम्बे अरसे से चल रहे आन्दोलन को खत्म करे ताकि आगे फिर से ऐसी कोई अनहोनी घटना कहीं भी न हो सके।
विज्ञापन


उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार ने जिस प्रकार किसानों को निरंतर उपेक्षित, अपमानित व आरोपित किया है, उसने किसानों के रोष को आक्रोश में बदलने में निर्णायक भूमिका निभायी है। अब जो हालात बने हैं, उनके लिए भाजपा ही कसूरवार है। भाजपा अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए कृषि-कानून तुरंत रद करे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें