बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने लॉकडाउन के कारण वापस यूपी लौटे मजदूरों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रवासी श्रमिकों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है इसलिए वह इधर-उधर भटकने को मजबूर हो रहे हैं। यह बहुत ही गंभीर बात है।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि यूपी में कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए गए सरकारी कोविड केंद्र उचित साफ-सफाई व रख-रखाव के अभाव में वे बीमारी के नए केंद्र न बन जाएं इसका गंभीरता से ध्यान रखना होगा।
बता दें कि मायावती कोविड समस्या पर सरकार द्वारा की जा रही कोशिशों पर लगातार ट्वीट करती रही हैं और अपनी प्रतिक्रिया देती रही हैं।