महाराष्ट्र के मंदिरों में महिलाओं को जाने से रोके जाने पर बसपा सुप्रीमों मायावती ने नाराजगी जताई। गुरुवार को आयोजित हुई एक प्रेस कॉफ्रेंस में मायावती ने दलित विरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला।
मायावती ने कहा कि जो महंत व पुजारी महिलाओं को मंदिरों में जाने से रोक रहे हैं उन्हे इस बात का अहसास नहीं है कि उन्हे भी एक महिला ने ही जन्म दिया है। उन्होंने आगे कहा कि आज भी दलितों को मंदिरों में नही जाने दिया जाता।
इसके साथ ही मायावती ने केंद्र में मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। मायावती ने कहा कि लोकसभा की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आरक्षण की समीक्षा की बात कहकर दलितों पर बड़ा प्रहार किया है। ये सब आरक्षण को खत्म करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में दलितों के साथ बहुत उत्पीड़न किया जा रहा है।
अखिलेश सरकार लूट-खसोट में लगी है, मुलायम ने भी माना
मायावती ने कहा कि दलित छात्र रोहित वेमुला की मौत पर पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है लेकिन सरकार ने इस पर कोई कदम नहीं उठाया है। सरकार को जल्द से इस मामले की जांच करके कार्रवाई करनी चाहिए। मायावती ने आगे कहा कि पीएम मोदी को अपने मंत्रियों पर लगाम लगानी चाहिए।
90 फीसदी अल्पसंख्यक पहले हिंदू थे। उच्च वर्ग के शोषण से दलित समीक्षा कर खत्म करने की साजिश, मोदी सरकार में दलितों का बड़े पैमाने पर उत्पीड़न हो रहा है। उच्च वर्ग के शोषण की वजह से इन दलितों ने धर्म परिवर्तन किया।
मायावती ने केंद्र सरकार के साथ ही यूपी में सपा सरकार पर भी हमला बोला। मायावती ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश सरकार लूट-खसोट में लगी हुई है। हाल ही में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि उनके मंत्री पैसा खा रहे हैं।
'मैं सत्ता में आई तो बहुत लोगों को भेजूंगी जेल'
मायावती ने यूपी में अखिलेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था में सपा सरकार का हाल बुरा रहा है। अब सपा को भी लगता है दोबारा नहीं आ पाएंगे। इसलिए सत्ता में मंत्री लूट घसोट में लगे हैं। मुलायम ने भी यही मान लिया है।
मुलायम खुद ही मानते हैं कि सपा सरकार फेल हो रही है। यूपी में सपा और केंद्र की बीजेपी सरकार आगामी विधानसभा चुनाव को धार्मिक रूप दे सकते हैं। कांग्रेस को भी लपेटते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस भी यहां नाटकबाजी कर रही है और राहुल को दलित के घर खाना खिलवाकर नाटकबाजी कर रही है।
मायावती ने प्रदेश की जनता और बसपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सपा, भाजपा और कांग्रेस जैसी पार्टियों से सावधान रहें तभी बसपा उत्तर प्रदेश में सत्ता में आएगी। मायावती ने यह भी कहा कि सत्ता में आते ही खुले आम घूम रहे बदमाशों को जेल में भेज दूंगी।