फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित छात्र रोहित की आत्महत्या पर मोदी पर भड़की मायावती

विज्ञापन
विज्ञापन
दलित छात्र की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की सक्रियता के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी तेजी दिखाई।
विज्ञापन


उन्होंने बुधवार को इस घटना की कड़ी निंदा कर भाजपा पर हमला बोला और आरोप लगाया कि छात्र ने केंद्रीय मंत्रियों की प्रताड़ना व अन्याय से मजबूर होकर आत्महत्या की है।

उन्होंने राज्यसभा सदस्य वीर सिंह के नेतृत्व में एक  प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने हैदराबाद भेजा।

मायावती ने यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया है कि  छात्ररोहित वेमुला ने भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की प्रताड़ना व अन्याय से मजबूर होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

दलितों, पिछड़ों, मुस्लिमों व ईसाई पर जुल्म बढ़ा

उन्होंने इसे भाजपा का घोर जातिवादी व दलित-पिछड़ा विरोधी रवैया बताते हुए घटना की कड़ी निंदा की है। हालांकि उन्होंने किसी मंत्री का नाम नहीं लिया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आने के बाद से देश भर में दलितों, पिछड़ों, मुस्लिमों व ईसाई समाज के लोगों के खिलाफ जुल्म बढ़ा है।

इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भाजपा व उनकी सरकारों का रवैया कानून के मुताबिक न होकर काफी नरम व उदार रहा है। इससे ऐसे तत्वों को लगातार शह मिल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें