दलित छात्र की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों की सक्रियता के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी तेजी दिखाई।
उन्होंने बुधवार को इस घटना की कड़ी निंदा कर भाजपा पर हमला बोला और आरोप लगाया कि छात्र ने केंद्रीय मंत्रियों की प्रताड़ना व अन्याय से मजबूर होकर आत्महत्या की है।
उन्होंने राज्यसभा सदस्य वीर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने हैदराबाद भेजा।
मायावती ने यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया है कि छात्ररोहित वेमुला ने भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की प्रताड़ना व अन्याय से मजबूर होकर आत्महत्या की है।