बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बसपा ने पहले ही गरीब सवर्णों को आरक्षण देने की बात की थी।
दरअसल केंद्र की मोदी सरकार ने सोमवार को कैबिनेट बैठक में आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
हालांकि, आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जो किसी अन्य आरक्षण के दायरे में नहीं हैं। सवर्णों को आरक्षण के लिए मौजूदा कोटा 49.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 59.5 प्रतिशत किया जा सकता है।
इसके लिए संविधान के अनुच्छेद 15 व 16 में संशोधन करना होगा, जिसमें सामाजिक-शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्गों के लिए जातिगत आरक्षण का प्रावधान है।