बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक मुद्दे पर रक्षामंत्री मनोहर परिकर पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा, रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय पहले नरेंद्र मोदी को दिया और अब आरएसएस को दे रहे हैं जो कि सेना का अपमान है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा के भीतर जाकर आतंकी कैम्प तबाह करने का काम सेना ने किया है और इसका श्रेय सिर्फ सेना को मिलना चाहिए।
मायावती ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय लेकर भाजपा यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में फायदा लेना चाहती है।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आरएसएस एक सर्वमान्य संस्था नहीं है और इसका काम नफरत और घृणा फैलाना है।