फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: मायावती बोलीं- राजनीति से ऊपर उठकर वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए सहयोग करें राजनीतिक दल

Sat, 01 May 2021 02:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मायावती ने कहा कि इस कोरोना वैक्सीन प्रोग्राम में देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों आदि को भी काफी बढ़-चढ़कर जरूर भाग लेना चाहिए तथा उसी प्रकार की उदारता के साथ इनको केन्द्र व राज्य सरकारों की मदद करनी चाहिए जिस प्रकार वे ’चुनावी बाण्ड’ आदि के माध्यम से पार्टियों को फंडिंग करते रहे हैं।
 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर अपील की है कि देश में शनिवार से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इस अभियान को देश की सभी सरकारें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सफल बनाने के लिए सामने आएं। उन्होंने उद्योगपतियों से भी इस अभियान में मदद करने की अपील की है। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के आज से प्रारंभ हुए कार्यक्रम को सभी सरकारें दलगत राजनीति एवं स्वार्थ आदि से ऊपर उठकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग हेतु खुलकर सामने आएं, देश व आमजन की यही अपेक्षा है।

उन्होंने कहा कि इस कोरोना वैक्सीन प्रोग्राम में देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों आदि को भी काफी बढ़-चढ़कर जरूर भाग लेना चाहिए तथा उसी प्रकार की उदारता के साथ इनको केन्द्र व राज्य सरकारों की मदद करनी चाहिए जिस प्रकार वे ’चुनावी बाण्ड’ आदि के माध्यम से पार्टियों को फंडिंग करते रहे हैं।
विज्ञापन


साथ ही, देश में कोरोनो की बेकाबू होती जा रही स्थिति के फलस्वरूप भारत ने नीतिगत परिवर्तन करते हुए वर्षों बाद विदेश से अनुदान व मेडिकल सप्लाई आदि लेने के क्रम में जो भी देश भारत की मदद को आगे आ रहे हैं, वह सराहनीय। शायद इससे देश के हालात थोड़े बेहतर हों।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें