फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neet UG Exam: मायावती की मांग, मेडिकल परीक्षा कराने के लिए पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए

Thu, 25 Jul 2024 11:36 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि कई राज्य सरकारें मेडिकल की परीक्षा पुराने तरीके से ही करवाए जाने की मांग कर रही हैं। अफसोस की बात है कि इतनी अहम परीक्षा सही से कराने के लिए एनडीए सरकार देश को आश्वस्त करने में विफल रही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने मांग की है कि मेडिकल परीक्षा पुरानी व्यवस्था से करवाई जाए इसके लिए कई राज्य सरकारें मांग कर रही हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने कहा कि आल-इण्डिया नीट-यूजी मेडिकल परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर स्वाभाविक तौर पर सड़क से लेकर संसद व माननीय सुप्रीम कोर्ट तक में यह मामला गर्माया रहा। अब नतीजा चाहे जो भी हो, लेकिन लाखों परीक्षार्थियों व उनके परिवार वालों को इसको लेकर हुआ दुःख-दर्द व मानसिक पीड़ा हमेशा सताएगी।

केन्द्र मेडिकल की इतनी अहम परीक्षा सही से कराने के मामले में देश को अश्वस्त कर पाने में अभी तक विफल है जो समस्या को और गंभीर बना रहा है। अतः केन्द्रीयकृत मेडिकल नीट यूजी-पीजी परीक्षा को समाप्त कर इसके लिए पुनः पुरानी व्यवस्था क्यों न बहाल हो जैसाकि कई राज्य सरकरों की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नीट पेपर लीक में गड़बड़ियों को लेकर कई राजनीतिक दलों ने केंद्र की एनडीए सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस परीक्षा से लाखों विद्यार्थी जुड़े हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें