फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Rape Case: मायावती की केंद्र सरकार से गुजारिश, योगी को गोरखपुर मठ भेजें और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाएं

Thu, 01 Oct 2020 12:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

Hathras News: बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुए हैं। एक भी दिन ऐसा नहीं जाता है जब महिलाओं के खिलाफ अपराध न होते हों...।

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि अगर वह कानून-व्यवस्था नहीं संभाल सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से गुजारिश करती हूं कि योगी को गोरखपुर मठ भेज दिया जाए और प्रदेश में जनता के हित के लिए राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

मायावती ने कहा कि यूपी में अपराधी, माफिया और बलात्कारी अब बेलगाम हो चुके हैं और योगी सरकार इन्हें रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि हाथरस के सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद मैंने उम्मीद की थी कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ कड़े फैसले लेगी लेकिन बलरामपुर में भी हाथरस जैसा कांड हो गया और एक दलित छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। जो कि बताता है कि प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बढ़े हुए हैं और सरकार बेबस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें