मायावती ने कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रचने की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को इस बाबत कहा कि कानपुर में रेलवे पटरी पर गैस सिलेंडर आदि रखकर रेल दुर्घटना कराने के षडयंत्र का विफल होना संतोषजनक है।
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सुल्तानपुर में डकैती के बाद हुए एनकाउंटर को लेकर भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर जिले में एनकाउंटर के बाद से भाजपा व सपा में कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। अपराध, अपराधी व जाति के नाम पर जबरदस्ती की राजनीति की जा रही है। इस मामले में ये दोनों दलों का चाल और चरित्र एक जैसा ही है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो ने सोशल मीडिया पर आगे लिखा कि भाजपा की तरह सपा सरकार में भी तो कई गुना ज्यादा कानून-व्यवस्था का बुरा हाल था। दलितों, अन्य पिछड़े वर्गों, गरीबों व व्यापारियों आदि को सपा के गुंडे, माफिया दिनदहाड़े लूटते व मारते-पीटते थे। ये सब लोग भूले नहीं हैं। जबकि प्रदेश में वास्तव में कानून द्वारा कानून का राज बसपा के शासन में ही रहा है। जाति व धर्म के भेदभाव के बिना लोगों को न्याय दिया गया। कोई फर्जी एनकाउंटर आदि भी नहीं हुए। लिहाजा भाजपा व सपा के कानूनी राज के नाटक से सभी सजग रहें।
कानपुर घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
बसपा अध्यक्ष मायावती ने कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रचने की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने सोमवार को इस बाबत कहा कि कानपुर में रेलवे पटरी पर गैस सिलेंडर आदि रखकर रेल दुर्घटना कराने के षडयंत्र का विफल होना संतोषजनक है। इसकी उच्च स्तरीय जांच पड़ताल के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि जन व रेल सुरक्षा बनी रहे।