फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने कहा : हरियाणा में जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बसपा को नहीं दिया वोट, लेकिन मेहनत बेकार नहीं जाएगी

Wed, 09 Oct 2024 12:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उन्होंने हरियाणा के जाट समाज के लोगों को सलाह दी कि यूपी के जाट समाज के पदचिन्हों पर चलकर उन्हें अपनी जातिवादी मानसिकता को बदलना चाहिए।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने हरियाणा चुनाव में मिली शिकस्त का ठीकरा जाट समाज के जातिवादी लोगों पर फोड़ा है। उन्होंने मंगलवार को चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव बसपा व इंडियन नेशनल लोकदल ने गठबंधन करके लड़ा, लेकिन परिणाम से स्पष्ट है कि जाट समाज के जातिवादी लोगों ने बसपा को वोट नहीं दिया। जिससे बसपा के उम्मीदवार कुछ सीटों पर थोड़े वोटों के अंतर से हार गए। हालांकि, बसपा का पूरा वोट ट्रांस्फर होने का उन्होंने दावा किया है।

उन्होंने आगे कहा कि यूपी के जाट समाज के लोगों ने अपनी जातिवादी मानसिकता को काफी हद तक बदला है और वे बसपा से एमएलए तथा सरकार में मंत्री भी बने है। हरियाणा प्रदेश के जाट समाज के लोगों को सलाह दी कि यूपी के जाट समाज के पदचिन्हों पर चलकर उन्हें अपनी जातिवादी मानसिकता को बदलना चाहिए। बसपा के लोगों द्वारा पूरी दमदारी के साथ यह चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने आभार जताया और उनकी मेहनत बेकार नहीं जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बसपा के लोगों को निराश नहीं होना है और न ही हिम्मत हारनी है, बल्कि अपना रास्ता खुद बनाने के लिए तत्पर रहना है। संघर्ष से नया रास्ता जरूर निकलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें