फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान का भाजपा को समर्थन, कहा- गन्नौर के विकास के लिए सरकार का सहयोग जरूरी

Wed, 09 Oct 2024 12:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गन्नौर से निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने कहा कि कल से शहर की सड़कों की सफाई के लिए ऑटोमैटिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा, जल्द ही जर्जर सड़कों के निर्माण का काम भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गन्नौर से नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद कादियान ने यह निर्णय लिया, जिसमें उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया, लेकिन जनता की मांग और गन्नौर के विकास के लिए वह भाजपा का समर्थन करेंगे।

कादियान ने कहा कि गन्नौर के विकास के लिए सरकार का सहयोग जरूरी है। हम साल में 365 दिन जनता को विकास कार्यों का हिसाब देंगे और पहले दिन से ही काम शुरू कर देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि कल से शहर की सड़कों की सफाई के लिए ऑटोमैटिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। इसके अलावा, जल्द ही जर्जर सड़कों के निर्माण का काम भी शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें