फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने कहा: बसपा ही भाजपा का विकल्प, इंडिया गठबंधन का देश और प्रदेश में नहीं है कोई भविष्य

Wed, 15 Jan 2025 01:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Mayawati Press Conference: अपने जन्मदिन के मौके पर मायावती ने लखनऊ में पत्रकार वार्ता की। इस मौके पर उन्होंने अपने द्वारा लिखी गई एक किताब का भी विमोचन किया। 
विज्ञापन
जन्मदिन पर मायावती ने किया किताब का विमोचन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mayawati 69th Birthday News: बसपा सुप्रीमों मायावती बुधवार से 69 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्होंने लखनऊ के पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात की। मायावती ने यहां आंबेडकर के नाम पर हो रही राजनीति पर प्रश्न उठाया। मायावती ने कहा कि उनके वोटरों को बाकी दलों से सावधान रहना होगा। उनके वोटर लोक लुभावन बातों पर वोट दे देते हैं। उनको इससे बचना चाहिए। वोटरों को देखना चाहिए कि किस पार्टी ने जमीनी स्तर पर उनके जीवन को बदलने का काम किया है। 

विज्ञापन


इंडिया गठबंधन का नहीं है भविष्य 
बसपा सुप्रीमों ने दो टूक लहजे में कहा कि भाजपा के विकल्प के रूप में बसपा एकलौती पार्टी है। इंडिया गठबंधन का यूपी सहित पूरे प्रदेश में कोई भविष्य नहीं है। यह सभी पार्टियां स्वार्थ के लिए एकत्रित हुई है जनता के लिए नहीं। 

दिल्ली के चुनावों में उम्मीद
मायावती ने कहा कि दिल्ली के चुनाव में पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। यदि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष हुए तो यकीन मानिए कि परिणाम चौंकाने वाले होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किताब का विमोचन
इस मोके पर मायावती ने अपने द्वारा लिखी गई किताब का विमोचन किया। इस किताब में उनकी और बसपा की यात्रा की कहानी कही गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें