बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती।
- फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि जिन विधायकों के सपा में जाने की बात कही जा रही है, बसपा ने पहले ही पार्टी से निलंबित कर चुकी है। यदि सपा इन विधायकों के प्रति ईमानदार होती तो इन्हें अब तक अधर में नहीं रखती क्योंकि इनको यह मालूम है कि यदि इन विधायकों को लिया तो सपा में बगावत फूट पड़ेगी बसपा में आने को वहां बहुत से आतुर बैठे हैं। जोड़-तोड़, जातिवाद, द्वेष आदि की संकीर्ण राजनीति में माहिर समाजवादी पार्टी द्वारा यह प्रचारित करने की कि बसपा के कुछ विधायक सपा में जा रहे हैं यह केवल छलावा है। सपा का यह नाटक यूपी में पंचायत चुनाव के बाद अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव के लिए की गई पैंतरेबाजी ज्यादा लगती है।