फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: मायावती बोलीं, निकाय चुनाव में जनता के बीच रहने वाले ही बनेंगे प्रत्याशी, पूरी तैयारी करें

Sun, 02 Apr 2023 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी में निकाय चुनाव के लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मायावती ने रविवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई और उनसे चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को लखनऊ के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित पार्टी पदोधिकारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं से पूरी क्षमता से निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में जनता के बीच रहने वाले कार्यकर्ताओं को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में सभी को मजबूती से जुट जाना है। लोग इस समय महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और बदहाल कानून व्यवस्था से त्रस्त हैं। भाजपा इन सब मुद्दों पर फेल हो गई है। स्मार्ट सिटी केवल कागजों में हैं। महंगाई और गरीबी के कारण जनता की हालत खराब है।

ये भी पढ़ें - नगर पालिका और पंचायतों में बढ़त बनाना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भाजपा को 'पसंद' हैं मुसलमान, कुलपति के नाम ने सभी को चौंकाया; अवध में ब्राह्मणों को संदेश, काडर को इनाम


उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में उम्मीदवारों का चयन सोच-समझकर किया जाएगा। उन्हीं लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो अपने क्षेत्र के लोगों के बीच रहते हैं और उनके कल्याण विकास में रुचि रखते हैं।

इस दौरान वह सपा पर भी हमलावर रहीं और कहा कि चुनाव आते ही सपा का दलितों के प्रति प्रेम बढ़ जाता है पर दलित समाज कभी भी सपा के साथ नहीं जाने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें