फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्म से ओबीसी होते मोदी तो आरएसएस कभी नहीं बनने देती पीएम: मायावती

Fri, 10 May 2019 12:21 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मायावती ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि पीएम मोदी ने अब और कुछ नहीं तो गठबंधन पर जातिवादी होने का जो आरोप लगाया है, वह हास्यास्पद व अपरिपक्व है। जातिवाद के अभिशाप से पीड़ित लोग जातिवादी कैसे हो सकते हैं?  मोदी जन्म से ओबीसी नहीं हैं इसीलिए उन्होंने जातिवाद का दंश नहीं झेला है और ऐसी मिथ्या बातें करते हैं।
विज्ञापन


इससे कुछ देर पहले उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा था कि इसके विपरीत, मोदी अपने को जबर्दस्ती पिछड़ा बनाकर जातिवाद का खुलकर राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस्तेमाल करते हैं। वे अगर जन्म से पिछड़े होते तो क्या आरएसएस उन्हें कभी भी पीएम बनने देती? वैसे भी कल्याण सिंह जैसों का आरएसएस ने क्या बुरा हाल किया है यह देश क्या नही देख रहा है।
विज्ञापन


       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें