फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EVM विवाद: योगी के बयान पर मायावती का पलटवार, कहा- मेयर के सभी पदों पर कराएं बैलेट से चुनाव

Mon, 04 Dec 2017 07:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ईवीएम में छेड़खानी के विवाद पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार किया है। मायावती ने बसपा कार्यालय से जारी किए गए अपने बयान में कहा है कि सिर्फ अलीगढ़ और मेरठ की सीटों पर ही क्यों... भाजपा मेयर के सभी 16 पदों पर बैलेट पेपर से चुनाव कराए तो उनकी असलियत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि योगी ने कहा था कि अगर मायावती को ईवीएम पर शक है तो वो अपने मेयर प्रत्याशियों से इस्तीफा दिलवाएं हम उन दो सीटों पर बैलेट से चुनाव करवा देंगे। (2019 के लिए ये है मायावती का प्लान, गठबंधन से इन्कार नहीं पर अकेले लड़ने की है तैयारी)

मायावती ने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायत में जहां-जहां बैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है और जहां ईवीएम से मतदान हुआ वहां भाजपा को जीत मिली है। इसी से पता चलता है कि भाजपा ने ईवीएम ने धांधली कर जीत हासिल की है।
विज्ञापन


ये भी देखें- भाजपा की जीत की एक हकीकत ये भी, 36 जिला मुख्यालयों में नहीं खिल सका कमल

वहीं, उन्होंने योगी के बयान को चोरी और ऊपर से सीना जोरी करार दिया है। उन्होंने सवाल किया कि जहां बैलेट पेपर से मतदान हुआ वहां भाजपा क्यों पिछड़ गई? इससे साफ है कि मेयर के चुनाव में ईवीएम के माध्यम से धांधली के कारण भाजपा की जीत हुई है न कि जनसमर्थन के कारण।

मायावती ने भाजपा पर सहारनपुर, आगरा व झांसी सीटों पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बसपा प्रत्याशी को हराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ये था योगी का पूरा बयान

इसके पहले योगी आदित्यनाथ ने कहा ‌था कि बसपा सुप्रीमो मायावती को यदि ईवीएम पर विश्वास नहीं है तो अलीगढ़ व मेरठ के नवनिर्वाचित महापौर (मेयरों) से इस्तीफा दिला दें, सरकार आयोग से बैलेट से चुनाव कराने का अनुरोध कर लेगी। इससे हकीकत सामने आ जाएगी।

योगी रविवार शाम भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्वाचित 14 महापौर के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि निकाय चुनाव में हार के बाद विपक्षी दल ईवीएम पर आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ईवीएम राज्य निर्वाचन आयोग की संपत्ति है। बसपा सुप्रीमो मायावती जिस ईवीएम पर आरोप लगा रही हैं, उसी ईवीएम से उनकी पार्टी ने अलीगढ़ व मेरठ में महापौर चुनाव जीते हैं। मुख्यमंत्री ने चुनौती दी कि यदि मायावती को ईवीएम पर भरोसा नहीं है तो वे अलीगढ़ व मेरठ के बसपा महापौर का इस्तीफा दिलाकर मतपत्र से चुनाव लड़ा लें, सच्चाई सामने आ जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें