फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरोपियन यूनियन के सांसदों को कश्मीर भेजने पर मायावती ने उठाए सवाल, दी ये प्रतिक्रिया

Tue, 29 Oct 2019 04:29 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूरोपियन यूनियन के 28 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल घाटी के जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए एक दिवसीय दौरे पर आज कश्मीर पहुंच गया। इस खबर के साथ ही सियासत भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को भारत सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के उपरान्त वहां की वर्तमान स्थिति के आकलन के लिए यूरोपीय यूनियन के सांसदों को जेके भेजने से पहले भारत सरकार अगर अपने देश के खासकर विपक्षी पार्टियों के सांसदों को वहां जाने की अनुमति दे देती तो यह ज्यादा बेहतर होता।
 

बता दें कि जम्मू कश्मीर से पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाने के फैसले के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल है जिसे कश्मीर का दौरा करने की अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें