फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने चुनाव परिणाम पर उठाए सवाल: कहा- बैलेट पेपर से चुनाव होता तो बसपा मेयर चुनाव भी जरूर जीतती

Sun, 14 May 2023 09:54 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अगर मेयर पद का चुनाव बैलेट पेपर से होता तो बसपा को भी जीत मिलती। उन्होंने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव के परिणामों पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सवाल खड़े कर दिए हैं । उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में भाजपा के साम दाम दंड भेद आदि अनेक हथकंडों के इस्तेमाल के साथ ही सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से बीएसपी चुप होकर बैठने वाली नहीं है। वक्त आने पर इसका जवाब बीजेपी को जरूर मिलेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर यह चुनाव भी फ्री एंड फेयर होता तो नतीजों की तस्वीर कुछ और होती। बैलेट पेपर से चुनाव होने पर बसपा मेयर चुनाव भी जरूर जीतती।

ये भी पढ़ें - मेयर की आधी सीटों पर सपा ने दी BJP को सीधी टक्कर, कांग्रेस और बसपा के प्रदर्शन में भी गिरावट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी सरकार के कई मंत्री नहीं बचा पाए साख, चौधरी के जिले में खिला कमल, यहां मिली करारी हार
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैसे चाहे भाजपा हो या सपा दोनों ही पार्टियां सत्ता का दुरुपयोग करके चुनाव जीतने में कम नहीं है। इस कारण सत्ताधारी पार्टी ही अधिकतर ऐसे चुनाव जीतने में सफल हो जाती है और इस बार भी यही हुआ है।

यूपी में मेयर के सभी 17 पदों पर भाजपा ही जीत दर्ज करने में सफल रही है। सपा, बसपा व कांग्रेस पूरी तरह से खाली हाथ रही।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें