फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bypoll in UP: मायावती बोलीं- बुलडोजर भाजपा के अहंकार का प्रतीक, अग्निपथ योजना जनविरोधी

Sun, 19 Jun 2022 07:49 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मायावती ने यूपी में आजमगढ़ व रामपुर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा व सपा की मिलीभगत है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि भाजपा की अग्निपथ नीति जनविरोधी है। बुलडोजर की कार्यशैली अहंकारी है। वहीं लोकसभा उपचुनाव इसलिए खास है क्योंकि जनता भाजपा को हराकर उसकी गलत नीतियों पर सबक सिखा सकती है।

विज्ञापन

मायावती ने लखनऊ में रविवार को बयान जारी कर कहा कि यूपी लोकसभा उप चुनाव में आजमगढ़ सीट से बसपा ने गुड्डू जमाली को मैदान में उतारा है। वह आजमगढ़ के स्थानीय निवासी हैं। वह दूसरी पार्टियों के उम्मीदवारों की तरह अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी विधानसभा चुनावों के बाद यह पहला मौका है जब बसपा यूपी में उप चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में जनता को यह समझना होगा कि भाजपा को हराने के लिए सपा नहीं, बसपा ही एकमात्र शक्तिशाली माध्यम है।

 

उन्होंने कहा कि सपा की भाजपा से अंदरूनी मिलीभगत है। दोनों की नीति व कार्यशैली राजनीतिक तौर पर अंदर ही अंदर एक-दूसरे को मजबूत बनाती है। इसका खामियाजा समाज के उपेक्षित लोगों को उठाना पड़ता है। विधानसभा चुनावों में भाजपा व सपा की मिलीभगत रही और भारी षड्यंत्र करते हुए बसपा को भाजपा की बी टीम बताया गया। चुनाव को घोर हिंदू-मुस्लिम संप्रदायिक रंग देने का नतीजा था कि भाजपा फिर से सत्ता में आ गई। उन्होंने कहा कि ऐसी गलती लोगों को खासकर विशेष समुदाय के लोगों को दोबारा नहीं दोहरानी चाहिए।


इसके अलावा मायावती ने ट्वीट के जरिए कहा कि अग्निपथ स्कीम ने युवाओं को निराश किया है। ग्रामीण परिवेश के युवा खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। भविष्य को अंधकार में पाकर उनका आक्रोश उबाल पर है, जिसे सही से संभालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र इस पर पुनर्विचार करे। ऐसे अहम मामलों में संसद को विश्वास में जरूर ले। उन्होंने युवाओं से भी संयम बरतने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें