फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने बताया, किस जाति को कितने टिकट, नामों की घोषणा चुनाव तारीखों के साथ

Tue, 03 Jan 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए घोषित किए जाने वाले प्रत्याशियों की जातिवार संख्या का खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन


जातिवादी पार्टी होने के आरोपों से इनकार करते हुए मायावती ने दावा किया कि बसपा सर्वजन हिताय-सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर काम करती है। बसपा पर विरोधी जातिवादी पार्टी होने का आरोप इसलिए लगाते हैं ताकि दलित छोड़कर अन्य वर्ग के लोग उससे न जुड़ सकें।

मायावती मंगलवार को बसपा प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से मुखातिब थीं। मायावती ने कहा कि बसपा ने सरकार और संगठन, सभी स्तर पर सभी वर्गों को मौका दिया। बसपा अपर कास्ट समाज को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की पैरवी करती रही है। 
विज्ञापन

यूं समझाया प्रत्याश‌ियों का गण‌ित

मायावती - फोटो : amar ujala
माया ने कहा, बसपा पर जातिवादी पार्टी होने के आरोप में तनिक भी दम नहीं है। उन्होंने बताया चुनाव के लिए प्रत्याशी चयन का काम फाइनल हो गया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही इनके नाम घोषित कर दिए जाएंगे। 

लेकिन जो प्रत्याशी तय किए गए हैं, उनका जातिवार ब्यौरा सामने आने से विरोधियों के आरोप बेमानी साबित हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए अनुसूचित जाति-जनजाति से 87 प्रत्याशी उतारने का फैसला किया। 

प्रदेश में इस वर्ग के लिए 85 सीटें आरक्षित हैं। दो प्रत्याशी सामान्य सीटों पर उतारे जाएंगे। इसके अलावा पार्टी ने 97 सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे हैं। 
विज्ञापन

​किसी से गठबंधन नहीं करेगी बसपा

मायावती - फोटो : amar ujala
अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 106 टिकट घोषित किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि अपर कास्ट समाज को पार्टी ने सर्वाधिक 113 टिकट दिए हैं। इनमें 66 ब्राह्मण, 36 ठाकुर और 11 कायस्थ, वैश्य व पंजाबी समाज के लोग हैं।

मायावती ने कहा कि पार्टी के लोग यदि उनकी बताई बातों पर ध्यान रखकर चुनाव लड़ेंगे तो बसपा की अकेले पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि सूची में अब कोई बदलाव नहीं होगा। जो भी छंटनी की जानी थी, कर चुके हैं।

मायावती ने फिर साफ किया कि बसपा का किसी भी दल से चुनाव में गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि गठबंधन की जरूरत उसे होती है जो कमजोर हो। बसपा को जनता पर पूरा भरोसा है। पार्टी अपने बलबूते सरकार बनाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें