फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अगर यूपी में गठबंधन ने 70 सीटें जीतीं तो मायावती होंगी देश की अगली प्रधानमंत्री'

Sun, 21 Apr 2019 11:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि अगर सपा, बसपा व रालोद गठबंधन यूपी में 70 सीटें लाने में कामयाब होता है तो मायावती देश की अगली प्रधानमंत्री बनेंगी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश की जनता के लिए गौरव की बात होगी क्योंकि सपा, बसपा व रालोद गठबंधन ही देश में अगली सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता बेनी प्रसाद वर्मा रविवार को जैदपुर विधानसभा के लखियापुर हरख में लोकसभा के गठबंधन प्रत्याशी राम सागर रावत के समर्थन में आयोजित सपा-बसपा की संयुक्त जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में गठबंधन की हवा है। समाज के शोषित, वंचित, किसान, नौजवान और अल्पसंख्यक वर्ग भाजपा से त्रस्त हैं। व्यापारी वर्ग गठबंधन के साथ तेजी से जुड़ रहा है। लोकसभा चुनाव में प्रदेश का गठबंधन ही देश को एक नई दिशा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भाजपा ने देश को गुमराह कर बनाई सरकार'

सभा को संबोधित करते बेनी प्रसाद वर्मा। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा देश को तोड़ने वाली विचारधारा है। ऐसी विचारधारा के खिलाफ सरदार पटेल भी थे। भाजपा ने देश के किसानों, नौजवानों व समाज के सभी वर्गों को गुमराह कर सरकार बनाई थी। भाजपा द्वारा कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें