फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिनजी चतुर खिलाड़ी, छोटे नेता को समेटा : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ

Sat, 25 May 2019 12:30 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने बिना नाम लिए कहा कि बहिनजी चतुर खिलाड़ी हैं। उन्होंने गठबंधन करके अपनी सीटें तो शून्य से 10 कर लीं, पर छोटे खिलाड़ी का हश्र हमारे सामने है। इसका मंथन उनका विषय है। हमने प्रदेश में हिंसामुक्त चुनाव करके दिखा दिया। भाजपा की सफलता का श्रेय योगी-मोदी सरकार की उपलब्धिां और कुशल चुनाव प्रबंधन रहा। 
विज्ञापन


सीएम के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र की 146 योजनाओं को लागू करके विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को ध्वस्त कर दिया। पार्टी ने 51 फीसदी मत हासिल करने का राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला लक्ष्य बखूबी हासिल किया। 

हमें जातिगत समीकरण के आधार पर समेटने का दावा करने वाला विपक्ष खुद सिमटकर रह गया। उनकी एक ही सोच थी कि जातियों का गठजोड़ करके किसी तरह से पीएम मोदी को हटाया जाए। 1.38 करोड़ पार्टी सदस्यों और लाखों कार्यकर्ताओं के बलबूते जन-जन तक पहुंचे। 376 छोटे-बड़े सम्मेलन करके सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3.46 करोड़ लाभार्थी परिवारों का नया संवर्ग बनाने से ही हमें यह सफलता मिली है। गरीब कल्याण का नया अध्याय शुरू किया है। पिछड़ा वर्ग बड़ी ही मजबूती के साथ भाजपा के पक्ष में खड़ा रहा। 1984 में दो सीट से अपना सफर शुरू करने वाली भाजपा आज 303 सीटों पर खड़ी है। 

कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा, महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, एमएलसी अशोक कटारिया व विजय बहादुर पाठक, प्रवक्ता हरिमोहन और मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें