फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों की दुर्दशा के लिए मायावती जिम्मेदार: भाजपा

Sun, 14 Aug 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने दलितों की दुर्दशा के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा, दलितों के वोटों को बेचने वाली मायावती कभी दलितों की हितैषी नहीं हो सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दलितों का वोट तो लिया, पर उनके लिए कोई काम नहीं किया। इसी का नतीजा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में बसपा एक भी सीट नहीं जीत सकी। विधानसभा चुनाव में भी बसपा का यही हश्र होने वाला है।

मौर्य रविवार को चारबाग स्थित रवींद्रालय में अखिल भारतीय युवा कोरी/कोली समाज के पांचवें अधिवेशन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। बसपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देश में कोई दलित विरोधी नेता है तो वह मायावती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने दलितों के वोटों का सौदा करके सरकार भी बनाई, लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया। गुजरात के ऊना की घटना को लेकर मायावती की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए केशव ने कहा कि यूपी में आजमगढ़ समेत कई स्थानों पर दलितों के साथ घटनाएं हुईं, लेकिन मायावती किसी भी पीड़ित दलित के घर नहीं गईं। जब भाजपा के नेता दलितों के घर जाते हैं, तो उनको बेचैनी होने लगती है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य व मायावती

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के पार्टी सांसद कौशल किशोर के घर खाना खाने पर मायावती की टिप्पणी का जवाब देते हुए मौर्य ने कहा कि भाजपा जातिगत भेदभाव की राजनीति नहीं करती।

वह समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने की हिमायती है। मौर्य ने कहा कि कांग्रेस ने भी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर दलित समाज का वोट लिया, लेकिन साठ साल में बाबा साहेब को भारतरत्न नहीं दिया।

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बाबा साहब को भारतरत्न देकर यह जता दिया था कि दलित समाज के मान-सम्मान की फिक्र कौन करता है।

कोरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर खेमचंद्र द्वारा द्वारा रखी गई मांगों पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही इन मांगों को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

'पीएम मोदी की इन योजनाओं की तारीफ की'

उन्होंने कोरी समाज से विधानसभा चुनाव में भाजपा के समर्थन की अपील की। यूपी भाजपा के सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना समेत दलितों व गरीबों के लिए मोदी सरकार की शुरू की गई योजनाओं का जिक्र किया।

डीएम, एसपी का निलंबन पर्याप्त नहीं, इस्तीफा दें सीएम
केशव ने गाजियाबाद में भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया पर जानलेवा हमला और बलिया में भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष विनोद कुमार राय की मौत के लिए मुख्यमंत्री को जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि डीएम व एसपी का निलंबन पर्याप्त नहीं है। गृहमंत्री होने के नाते इन घटनाओं के लिए सिर्फ मुख्यमंत्री जिम्मेदार हैं और उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें