फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ विवाद पर मायावती का पलटवार, बोलीं, सस्ती राजनीति कर रही बीजेपी

Thu, 14 Dec 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने सत्ताधारी भाजपा पर जातिवादी, सस्ती व घिनौनी राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मेयर के शपथ ग्रहण समारोह का अपहरण करके, अव्यवस्था फैलाकर इसे बसपा के खिलाफ  राजनीति के अखाड़े के रूप में इस्तेमाल किया।  
विज्ञापन


मायावती ने मेरठ नगर में बसपा की मेयर सुनीता वर्मा व अन्य के शपथग्रहण समारोह को राजनीति का अखाड़ा बनाने की कोशिश करने पर भाजपा की तीखी आलोचना की है।

उन्होंने कहा कि शपथग्रहण समारोह कानून के हिसाब से संचालित करने के लिए सरकारी अधिकारियों पर छोड़ देना चाहिए था। लेकिन भाजपा के सदस्यों ने इसे अपने हिसाब से संचालित करने के क्रम में बसपा के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी।

इसी दौरान वंदे मातरम् भी गाना शुरूकर दिया। ऐसे में अगर नवनिर्वाचित मेयर सुनीता वर्मा खड़ी नहीं हो पाईं तो अधिकारियों को उन्हें बताना चाहिए था। 

मायावती ने कहा कि बसपा राष्ट्रगान जन गण मन, राष्ट्रगीत वंदे मातरम् और मातृभूमि का पूरा आदर करती है। लोकतांत्रिक परंपराओं के निर्वहन में बसपा कभी पीछे नहीं रही। इसी कारण संसद व विधानसभा के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत की परंपरा का कभी विरोध नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ की गतिविधियों के लिए पीएम आवास का इस्तेमाल

 मायावती ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भाजपा केविजयी मेयरों को प्रधानमंत्री निवास में दावत पर बुलाया। अगर यह कार्यक्रम भाजपा मुख्यालय में आयोजित किया जाता तो ठीक था। पीएम निवास को  राजभवन की तरह बीजेपी व आरएसएस की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें