फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने जताई चिंता : बोलीं- प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में हुई चूक अति चिंतनीय, उच्च स्तरीय जांच हो

Thu, 06 Jan 2022 06:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट के जरिए कहा कि पंजाब आदि राज्यों में  होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर इस घटना को लेकर जो राजनीतिक खींचतान, आरोप प्रत्यारोप व राजनीति की जा रही है वह भी उचित नहीं है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम मोदी के पंजाब दौरे के दौरान हुई सुरक्षा में चूक पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जताई है। उन्होंने इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्वीट के जरिए कहा है कि पीएम मोदी के हाल के पंजाब दौरे के दौरान जो सुरक्षा में चूक हुई है वह अति चिंतनीय है।

विज्ञापन


इस घटना को पूरी गंभीरता से लेते हुए इसकी उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच जरूरी है ताकि इसके लिए दोषियों को उचित सजा मिल सके तथा आगे फिर ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा है कि पंजाब आदि राज्यों में  होने वाले विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर इस घटना को लेकर जो राजनीतिक खींचतान, आरोप प्रत्यारोप व राजनीति की जा रही है वह भी उचित नहीं है। राजनीति को विराम देकर इसकी गंभीरता के अनुरूप जांच होने देना ही उचित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें