फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगी पड़ेगी भाजपा को मेरी खिलाफ साजिशः मायावती

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) घोटाले को लेकर सीबीआई पूछताछ के मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने मोदी सरकार को चेताया है कि भाजपा को उनके खिलाफ साजिश महंगी पड़ेगी।
विज्ञापन


मायावती ने पीएम मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल की याद दिलाते हुए चेतावनी दी है कि 2003 में भी सीबीआई के जरिए उनको बदनाम करने की कोशिश की गई थी तो 2007 में उत्तर प्रदेश में बसपा को स्पष्ट बहुमत मिला था।

उन्होंने केंद्र सरकार को सीधे चेतावनी दी कि वह उनके दबाव में आने वाली नहीं है। वह स्वाभिमानी महिला हैं। किसी के आगे झुकना उनका स्वभाव नहीं और डरने की कोई गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन


मायावती ने कटाक्ष किया शायद भाजपा के कुछ सलाहकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गलत सलाह दे रहे है कि अगर वह उन्हें सीबीआई से डराएंगे तो उनको राजनीतिक फायदा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सीबीआई में भी कुछ दलित विरोधी जातिवादी मानसिकता के अधिकारी हो सकते हैं, जो उनको बदनाम करने की कोशिश कर सकते है। वहीं यादव सिंह मामले में सीबीआई जांच को लेकर मायावती ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

उनका कहना था कि सीबीआई ने उन्हें एनआरएचएम के संबंध में पूछताछ करने की बात कही है। इसलिए दोनों मामलों को जोड़ा जाना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

मीडिया में कैसे लीक हुई ये खबर?

मायावती ने स्वीकार किया कि सोमवार को उनके पास सीबीआई के एक अधिकारी का फोन आया था। उन्होंने कहा कि यह बात सही है कि सीबीआई के एक अधिकारी ने मुझे फोन करके बताया था कि वह एनआरएचएम घोटाले के बारे में मुझसे पूछताछ करना चाहते हैं।

मैंने उनसे कहा कि इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है तो उन्होंने कहा कि वह उनकी तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार के कुछ नीतिगत फैसलों के बारे में पूछना चाहते हैं। मैंने उनसे कहा कि मुख्यमंत्री कोई फैसला नहीं लेते है।

फैसला पूरी कैबिनेट का होता है। इसके बावजूद मैंने उन्हें मिलने की इजाजत दे दी थी। मायावती ने सीबीआई पर मोदी सरकार के इशारों पर मीडिया में यह खबर लीक करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मुझे बदनाम करने के लिए पूछताछ से पहले ही यह खबर लीक कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार चुनाव के समय इस तरह का हथकंडा अपनाकर उन्हें बदनाम करने की साजिश हो रही है।

उन्होंने भाजपा को याद दिलाया कि अटल बिहारी वाजपेयी की भाजपा सरकार ने भी 2003 में ताज कॉरिडोर के मामले में उनके खिलाफ फर्जी केस किए थे। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा के लोग भूल गए हैं कि मैं स्वाभिमानी महिला हूं और किसी के सामने झुकती नहीं हूं।

पिछली बार जब मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई थी तो 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा को स्पष्ट बहुमत मिला था। 2017 में भी यह कहानी दोहराई जाएगी।

उन्होंने कहा कि चार साल बीतने के बाद अचानक सीबीआई को कहां से इस घोटाले की याद आ गई। मोदी सरकार और भाजपा का उनको बदनाम करने का इरादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें