फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS चीफ पर मायावती का हमला-स्वयंसेवकों पर भरोसा है तो कमांडो क्यों ले रखें हैं?

Tue, 13 Feb 2018 06:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा सेना की तुलना स्यवंसेवकों से करने पर आपत्ति जाहिर की है। मंगलवार को एक बयान जारी कर उन्होंने कहा कि मोहन भागवत को अपने मिलिटेंट स्वयंसेवकों पर इतना ज्यादा भरोसा है तो उन्हें सुरक्षा के लिए सरकारी खर्चे पर विशेष कमांडो क्यों ले रखे हैं? 

विज्ञापन


गौरतलब है कि आरएसएस प्रमुख ने मुजफ्फरनगर में स्वयंसेवकों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हम सैन्य संगठन नहीं हैं, मगर सेना जैसा अनुशासन हमारे अंदर है। अगर देश को जरूरत पड़े और देश का संविधान, कानून कहे तो सेना तैयार करने में छह-सात महीने लग जाएंगे। संघ के स्वयंसेवकों को लेंगे तो तीन दिन में तैयार हो जाएंगे। ये हमारी क्षमता है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ऐसे समय में जब सेना को विभिन्न प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, मोहन भागवत का बयान सेना के मनोबल को गिराने वाला है। इसकी इजाजत उन्हें नहीं दी जा सकती। मायावती ने आरएसएस प्रमुख से अपने बयानबाजी के लिए देश से मांफी मांगने को कहा है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि आरएसएस अब सामाजिक संगठन न रहकर राजनैतिक संगठन में तब्दील होता जा रहा है, जो बीजेपी की चुनावी राजनीति करने में व्यस्त नजर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें