फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में राजस्थान जैसा होगा बीजेपी का हाल: मायावती

Sun, 11 Feb 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो ने रविवार को लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में पार्टी की मध्य प्रदेश स्टेट यूनिट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने इसी वर्ष मध्य प्रदेश में होने वाले चुनावों को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के साथ सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के निर्देश दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कृषि प्रधान राज्य है, लेकिन वहां की सरकार की गलत नीतियों के चलते किसान और मजदूर वर्ग सबसे ज्यादा दुखी और परेशान है।

मायावती पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में एमपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन की तैयारियों, काडर बैठकों के आयोजन के साथ-साथ सर्वसमाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के कार्यों की समीक्षा की।

इसके साथ ही पदाधिकारियों से आम लोगों के बीच सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर फीडबैक भी लिया। मायावती ने जारी बयान में आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश सरकार दलितों, पिछड़ों, मुस्लिमों व अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के साथ-साथ किसान वर्ग के साथ भी बर्बर व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन


वहां कानून व्यवस्था का भी बुरा हाल है। माफियाओं की हिम्मत इतनी बढ़ गई है कि वह अधिकारियों पर भी हमले कर रहे हैं। व्यापम घोटाला इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।

विज्ञापन

राजस्थान की तरह होगा मध्य प्रदेश का भी हाल

मायावती ने कहा कि राजस्थान की तरह अन्य पड़ोसी राज्यों में भी बीजेपी की जनविरोधी सरकारें जाने वाली हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस परिवर्तन में खास भूमिका निभाने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें