फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहनतकश किसानों को हर रोज 17 रुपये देना उनका अपमान: बसपा सुप्रीमो मायावती

Sun, 24 Feb 2019 05:41 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोरखपुर से लांच की गई ’प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' को मेहनतकश किसानों का अपमान बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि इस योजना के तहत कुछ गरीब किसानों को 500 रुपये हर महीने और करीब 17 रुपये प्रतिदिन देने की व्यवस्था की गई है। यह किसानों की मेहनत का सम्मान नहीं बल्कि अपमान है।

मायावती ने कहा कि यह योजना भी नोटबंदी व जीएसटी की तरह अपरिपक्वता से लागू की गई है जो कि भाजपा सरकारों की छोटी सोच को दिखाता है। चुनाव के समय इस तरह की योजनाओं को लागू करना जनता के साथ एक छलावा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष ने कहा, किसान समाज सबसे पहले अपनी फसल का लाभकारी मूल्य चाहता है, लेकिन भाजपा इस वायदे को पूरा करने में असफल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें