फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा को लेकर मायावती का योगी सरकार पर हमला, 'पुलिस की कार्रवाई शर्मनाक और निंदनीय है'

Sun, 05 Jan 2020 10:27 AM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मायावती - फोटो : ANI
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने हिंसा को लेकर यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है।
विज्ञापन


मायावती ने पुलिस ने बिना जांच प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई की। पुलिस की कार्रवाई शर्मनाक और निंदनीय है। यूपी सरकार तुरंत निर्दोषों को रिहा करे। पूरे मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिए।  

रविवार सुबह मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि- यूपी में सीएए और एनआरसी के विरोध में किए गए प्रदर्शनों में बिना जांच-पड़ताल के ही विशेषकर बिजनौर, सम्भल, मुजफ्फरनगर, मेरठ, फिरोज़ाबाद व अन्य और जिलों में भी जिन निर्दोषों को जेल भेज दिया है, जिसे मीडिया ने भी उजागर किया है, यह अति-शर्मनाक व निंदनीय है।
विज्ञापन






यूपी सरकार इनको तुरंत छोड़े व इसके लिए सरकार को अपनी गलती की माफी भी मांगनी चाहिए। साथ ही, इसमें जिन निर्दोषों की मृत्यु हो गई है, राज्य सरकार को उन परिवारों की न्यायोचित आर्थिक मदद भी जरूर करनी चाहिए। बीएसपी की यह मांग है।



 
Trending Videos
विज्ञापन

मायावती ने आगे लिखा कि ऐसे में अब इस पूरे राज्य-स्तरीय प्रकरण की न्यायिक जांच होना बहुत जरूरी है। इसकी मांग के लिए माननीया गर्वनर को एक लिखित ज्ञापन भी बीएसपी प्रतिनिधिमंडल द्वारा कल 6 जनवरी को प्रातः 11 बजे राजभवन में दिया जाएगा।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें