फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी नेताओं के कश्मीर दौरे पर मायावती ने दी नसीहत, कहा- अंबेडकर भी 370 के पक्षधर नहीं थे

Mon, 26 Aug 2019 02:50 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने विपक्षी नेताओं के कश्मीर दौरे को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि कश्मीर दौरे पर जाने से पहले विचार करना चाहिए था। 
विज्ञापन


अंबेडकर देश की एकता और अखण्डता के पक्षधर थे। अंबेडकर भी 370 के पक्ष में नहीं थे। विपक्ष का ये कदम केंद्र को मौका देने जैसा है। सोमवार सुबह मायावती ने ट्वीट कर विपक्षी नेताओं को आड़े हाथों लिया। 

मायावती ने लिखा कि जैसाकि विदित है कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर हमेशा ही देश की समानता, एकता व अखण्डता के पक्षधर रहे हैं इसलिए वे जम्मू-कश्मीर राज्य में अलग से धारा 370 का प्रावधान करने के कतई भी पक्ष में नहीं थे। इसी खास वजह से बीएसपी ने संसद में इस धारा को हटाए जाने का समर्थन किया।
विज्ञापन



 


लेकिन देश में संविधान लागू होने के लगभग 69 वर्षों के उपरान्त इस धारा 370 की समाप्ति के बाद अब वहां पर हालात सामान्य होने में थोड़ा समय अवश्य ही लगेगा। इसका थोड़ा इंतजार किया जाए तो बेहतर है, जिसको माननीय कोर्ट ने भी माना है।
 


 

ऐसे में अभी हाल ही में बिना अनुमति के कांग्रेस व अन्य पार्टियों के नेताओं का कश्मीर जाना क्या केन्द्र व वहां के गवर्नर को राजनीति करने का मौका देने जैसा इनका यह कदम नहीं है? वहां पर जाने से पहले इस पर भी थोड़ा विचार कर लिया जाता, तो यह उचित होता।
 

 

पूर्व वर्तमान सरकारों को लताड़ा

मायावती ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था के मामले पर पूर्व व वर्तमान सरकारों को लताड़ा है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि यूपी में बीएसपी की सरकार को छोड़कर पूर्व की रही सभी सरकारें व वर्तमान सरकार भी खासकर कानून-व्यवस्था के मामले में एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। पहले हल्लाबोल और अब माब लिंचिंग आदि का जंगलराज चल रहा है।
 
विज्ञापन

सरकारों ने जांच एजेंसियों का किया दुरुपयोग 

मायावती ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि इसी प्रकार अब तक रही सभी राज्य सरकारों व केंद्र सरकारों ने भी सभी जांच एजेंसियों का अपने-अपने राजनीतिक स्वार्थ में काफी दुरुपयोग किया है, जो किसी से छिपा नहीं है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें