फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावरकर को लेकर मायावती का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये दोहरा चरित्र नहीं तो क्या है?

Sun, 15 Dec 2019 12:47 PM IST
शाहरुख खान ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर एक बार फिर से हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि शिवसेना अपने मूल एजेंडे पर अभी भी कायम है, शिवसेना ने सावरकर पर कांग्रेस का विरोध किया और कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ अभी भी बनी हुई। ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है। 

विज्ञापन


मायावती ने लिखा कि शिवसेना अपने मूल एजेण्डे पर अभी भी कायम है, इसलिए इन्होंने नागरिकता संशोधन बिल पर केन्द्र सरकार का साथ दिया और अब सावरकर को भी लेकर इनको कांग्रेस का रवैया बर्दाश्त नहीं है।

किन्तु फिर भी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के साथ अभी भी बनी हुई है तो यह सब कांग्रेस का दोहरा चरित्र नहीं है तो और क्या है?

अतः इनको, इस मामले में अपनी स्थिति जरूर स्पष्ट करनी चाहिए। वरना यह सब इनकी अपनी पार्टी की कमजोरियों पर से जनता का ध्यान बांटने के लिए केवल कोरी नाटकबाजी ही मानी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें