उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने विधानसत्रा सत्र में सत्ता व विपक्ष के विधायकों से जनहित के विशेष मुद्दों को उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर आवाज जरूर उठाएं।
शुक्रवार की सुबह मायावती ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश में सत्ता व विपक्ष के विधायकों से मेरी पुरजोर अपील है कि वे विधानसभा के चल रहे वर्तमान सत्र में दलगत राजनीति से उपर उठकर जनहित के विशेष मुद्दों को जरूर प्रभावी ढंग से सदन में उठाकर शासन/ प्रशासन को जिम्मेदार व जवाबदेह बनाएं। व्यापक जनहित की यही मांग है।
वैसे तो विकास का मुद्दा सरकार के एजेंडे से काफी हद तक गायब है, किन्तु महिला उत्पीड़न तथा दलितों, मुस्लिमों व ब्राह्मण समाज आदि की द्वेष की भावना से हो रही हत्यायें व अन्य अत्याचार आदि की अर्थात यूपी में बिगड़ी कानून-व्यवस्था को लेकर आवाज जरूर उठाए, समय की यह मांग है।