अमृतसर में दशहरे के दिन हुए दर्दनाक रेल हादसे में मारे गए लोगों के प्रति बसपा सुप्रीमो मायावती ने गहरा दुख व संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बिना पूर्व अनुमति के इस तरह के आयोजनों पर रोक लगनी चाहिए।
साथ ही उन्होंने इस हादसे के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गंभीर से गंभीर सजा देने की मांग की है। उन्होंने रेलवे व पंजाब सरकार से मृतकों के परिवारों को समुचित अनुग्रह राशि दिए जाने की अपील की है। बसपा अध्यक्ष ने कहा कि बिना पूर्व अनुमति के इस प्रकार के आयोजनों पर तत्काल रोक लगनी चाहिए ताकि ऐसी दु:खद व दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति आगे न हो पाए।
बताते चलें कि पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को रावण दहन के दौरान रेलवे ट्रैक में खड़े करीब 60 लोगों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।