फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मयंक और वंश में होगी श्रेष्ठता की जंग

विज्ञापन
टेनिस मुकाबले में खिलाड़ी। 
विज्ञापन
लखनऊ। शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा व दिल्ली के वंश बिष्ट के बीच स्वरूप अग्रवाल मेमोरियल आइटा पुरुष प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। प्रतियोगिता के युगल वर्ग में तीसरी वरीय मुकिल रामानन व रिकी चौधरी और मयंक शर्मा व वंश नंदल की जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

ला-मार्टीनियर टेनिस फैसेलिटी में आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय दिल्ली के मयंक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं वरीय हरियाणा के अर्नत्या ओह्ल्यान को 6-1, 6-0 से हराया। मयंक ने बेहतरीन सर्विस का प्रदर्शन करते हुए मैच पर पकड़ बनाए रखी और प्रतिद्वंद्वी को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में दिल्ली के वंश बिष्ट ने फाइनल में जगह बनाई। हरियाणा के वंश नंदल ने चोटिल होने के कारण मैच बीच में ही छोड़ दिया। उस समय वंश बिष्ट पहले सेट में 4-1 से बढ़त बनाए हुए थे और मैच पर पकड़ मजबूत कर चुके थे। प्रतियोगिता के युगल के पहले सेमीफाइनल में तीसरी वरीय मुकिल रमानन व रिकी चौधरी ने रोमांचक मैच में लव पहल व जसराज सिंह को टाईब्रेक में 7-6(5), 6-2 से शिकस्त देते हुए फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल में वंश नंदल व मयंक शर्मा की जोड़ी ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए सुनील कुमार व एकलव्य सिंह को सुपर टाईब्रेक तक चले मुकाबले में 5-7, 6-4, 10-4 से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टेनिस मुकाबले में खिलाड़ी। 

टेनिस मुकाबले में खिलाड़ी। 

टेनिस मुकाबले में खिलाड़ी। 

टेनिस मुकाबले में खिलाड़ी। 

टेनिस मुकाबले में खिलाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें