फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को सबक तो लोग ही सिखाएंगे: मायावती

Wed, 24 Jul 2013 10:20 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कांग्रेस व सपा को जनविरोधी व भाजपा को विभाजनकारी करार दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन दलों की गलत आर्थिक नीतियों व लोगों के बीच नफरत फैलाने वाले कार्यों की वजह से आम जनता दुखी व बेचैन है।

गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई बढ़ती जा रही है। नक्सलवाद बढ़ रहा है। ये दल धन्नासेठों, बड़े उद्योगपतियों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हित साधने वाले साबित हुए हैं।

उन्होंने अपने नेताओं और पदाधिकारियों से कहा कि यूपी के लोगों को विधानसभा चुनाव में बसपा को हराने की गलती का अहसास हो चुका है।

लोग लोकसभा चुनाव में सपा सरकार को सबक सिखाने का मन बना चुके हैं। ऐसे में सर्वसमाज को जागृत करके प्रेरित करना है कि वह सही पार्टी को चुनकर उन्हीं के हाथों सत्ता सौंपे।
विज्ञापन


मायावती मंगलवार को बसपा के प्रदेश कार्यालय पर लखनऊ, कानपुर व बुंदेलखंड क्षेत्र के लोकसभा प्रत्याशियों की चुनाव तैयारियों की जानकारी लेने के बाद बोल रही थीं।

उन्होंने पार्टी नेताओं से मिले फीडबैक का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में एक जाति विशेष को छोड़ सभी जातियों व मुस्लिम समाज का हर स्तर पर उत्पीड़न हो रहा है।

महिलाएं शोषण व अत्याचार की शिकार हैं। बलात्कार के विरोध का हिम्मत दिखाने की कोशिश करती हैं तो उनकी जुबान काट ली जाती है, हत्या कर दी जाती है और सपा सरकार तमाशाई बनी रहती है।

गिनाईं अपनी उपलब्धियां
उन्होंने कहा, बसपा ने मध्य उत्तर प्रदेश व बुंदेलखंड के वर्षों से पिछड़े इलाकों के विकास के लिए अनके फैसले किए थे। केंद्र से 80 हजार करोड़ का पैकेज न मिलने के बावजूद अकेले बुंदेलखंड के विकास के लिए 514 करोड़ की योजनाएं शुरू की थी।

सपा सरकार में सारे विकास कार्य ठप पड़ गए हैं। अब लोग विकास के साथ अपराध नियंत्रण व कानून व्यवस्था के बसपा सरकार के बेहतरीन कार्यकलाप को याद कर रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रत्याशियों व पदाधिकारियों से कहा कि वे लोग इस माहौल का फायदा उठाएं। प्रदेश के दुखी व पीड़ित लोगों से मिलकर उनका दु:ख दर्द बांटें। सर्वसमाज को पार्टी से जोड़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें