लखनऊ। झमाझम बारिश सप्ताहांत में राजधानी को भिगोती रही। शनिवार से रविवार की सुबह तक 44 मिमी के करीब बरसात हुई। जबकि रविवार को एक मिमी के करीब पानी बरसा। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दो दिन तक बरसात की गति धीमी होगी, पर चार जुलाई के बाद फिर दो दिन तक झमाझम के आसार हैं। फिलहाल पारे में बहुत ज्यादा अंतर होता नहीं दिख रहा है। नमी की अधिकता के चलते उमस बढ़ रही है। रविवार को 98 फीसदी आर्द्रता दर्ज की गई।