आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अगले दो दिन अधिकतम तापमान में प्रभावी वृद्धि होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में लू चलने के आसार हैं।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक 21 से लेकर 23 मई तक प्रदेश के कई इलाकों के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिन इलाकों के लिए चेतावनी जारी की गई है, उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, जाल न, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, इटावा, औरैया और आसपास के इलाकें शामिल हैं।
अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, कानपुर, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, सुल्तानपुर, रायबरेली, आगरा समेत प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतमम तापमान 40 या 40 से अधिक रहा। गर्मी का अहसास इसलिए भी अधिक होरहा है कि तापमान अब सामान्य से अधिक होने लगा है।