फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCC: देशहित में नहीं है यूनिफार्म सिविल कोड, इससे अमन कायम नहीं रहेगा, मौलाना सायम मेहंदी बोले

Thu, 04 Jul 2024 01:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद सायम मेहंदी ने कहा कि केंद्र सरकार पहले यूसीसी के बारे में सबको अवगत कराए, तब हम हां या नहीं का जवाब देंगे।
उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने से देश में अमन कायम नहीं रहेगा।
विज्ञापन
ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद सायम मेहंदी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक में बुधवार को यूनिफार्म सिविल कोड को देशहित के खिलाफ बताते हुए पर्सनल लॉ में सीधा हस्तक्षेप करार दिया गया। 

विज्ञापन


उलमा ने कहा कि अगर इसे लागू किया गया तो मुहर्रम के बाद रबीउल अव्वल के महीने में आंदोलन किया जाएगा। वहीं मुहर्रम और कांवड़ यात्रा साथ में होने पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग उठी। इसके अलावा हुसैनाबाद ट्रस्ट के तहत आने वाली ऐतिहासिक इमारतों की जर्जर हालत पर नाराजगी जताई गई।

नक्खास स्थित शिया पीजी कॉलेज में संपन्न हुई ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए ऑल इंडिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना सैयद सायम मेहंदी ने कहा कि केंद्र सरकार पहले यूसीसी के बारे में सबको अवगत कराए, तब हम हां या नहीं का जवाब देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने से देश में अमन कायम नहीं रहेगा। बैठक में मौलाना एजाज अतहर, मौलाना जाफर अब्बास, मौलाना हसन अकबर, मौलाना रजा अब्बास, मौलाना मुमताज अली, जहीर मुस्तफा, हसन मेहंदी झब्बू मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें