राजधानी लखनऊ में मजलिसे उलमा ए हिंद के महासचिव एवं आसिफी मस्जिद के इमामे जुमा मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने कहा कि वक्फ की 80 फीसदी जमीनों पर सरकार का कब्जा है। सरकारी कब्जों को वैध बनाने के लिए वक्फ संशोधन कानून लाया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मौलाना पत्रकारों से मुखातिब थे।
उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ की जमीनों पर सरकारी कब्जे सबसे ज्यादा कांग्रेस के शासनकाल में हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस को वक्फ मामलों में गुरु और भाजपा को शिष्य बताया। उन्होंने कहा कि वक्फ को नुकसान पहुंचाने के लिए भाजपा कांग्रेस के रास्ते पर चल रही है।
यह भी पढ़ेंः- Samwad 2025: 'संवाद' के मंच पर दिखी अभिव्यक्ति की आजादी, पसंदीदा नेता व अभिनेताओं को सुनने को बेताब दिखे दर्शक