फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौहारी क्लब ने पुलिस टीम को हराकर जीता फाइनल

Sat, 11 Mar 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। खेलो इंडिया 10 का दम खो-खो महिला लीग में रायबरेली के खिलाड़ियों के अपना हुनर दिखाया। फाइनल मैच में मौहारी महिला क्लब रायबरेली की टीम ने उत्तर प्रदेश पुलिस महिला टीम को पराजित किया। यह आयोजन लखनऊ के चौक स्टेेडियम में शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन


लीग के समापन पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, अपर मुख्य सचिव खेल एवं उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत सहगल, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी एमएस त्यागी ने विजेता टीम को स्वर्ण पदक और किट देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में भारतीय खेल प्राधिकरण लखनऊ के संजय सारस्वत, अर्जुन अवार्डी एवं विवेकानंद यूथ अवार्ड से सम्मानित रविकांत मिश्रा, जिला ओलंपिक संघ रायबरेली के सचिव लक्ष्मीकांत शुक्ला, जिला खो-खो संघ लखनऊ के सचिव अजीत यादव, कोच सत्यप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खो-खो लीग में मिली सफलता पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, विनोद कुमार शुक्ला, मो. अयाज, राजीव अग्रवाल, डॉ. एसएम सिंह, डॉ. अताउर रहमान, अजय सिंह चंदेल, उमेश सिकरिया, माताप्रसाद वर्मा, राधेश्याम सिंह, शिवशरण सिंह, निरूपमा वाजपेयी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें