फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 23 सिलिंडर बरामद, मकान मालिक समेत दो पर केस दर्ज

Sat, 11 Mar 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। गैस सिलिंडर फटने से छह दुकानों में लगी आग के मामले में मकान मालिक समेत दो लोगों पर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


आपूर्ति निरीक्षक की टीम ने 17 छोटे सिलिंडरों समेत 23 गैस सिलिंडर बरामद कर जब्त कर लिए हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि गैस रिफलिंग के चलते गैस का रिसाव हुआ था और आग लगी थी। हरचंदपुर में लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे महराजगंज रोड पर प्रमोद कुमार उर्फ सोनू साहू ने रघुनाथ के मकान में गैस चूल्हे की दुकान खोली थी।

शुक्रवार को दिन में अचानक गैस सिलिंडर फटने से दुकान में आग लग गई थी। लपटों ने प्रमोद की दुकान के अलावा हरीराम गुप्ता, गुरु प्रसाद पटवा, मंजू पाल, गुलाम अली व रामनरेश की दुकान को भी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन


हादसे में करीब 10 लाख का सामान जला था। सूचना पर आपूर्ति निरीक्षक अमित चतुर्वेदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दुकान में सात बड़े गैस सिलिंडर मिले। इसमें दो भरे व चार खाली थे। एक सिलिंडर फट चुका था। इसके अलावा 17 छोटे सिलिंडर भी बरामद कर जब्त कर लिया।

आपूर्ति निरीक्षक ने हरचंदपुर थाने में तहरीर देकर दुकानदार प्रमोद कुमार उर्फ सोनू साहू और मकान मालिक रघुनाथ के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि बरामद सिलिंडरों को जब्त किया गया है। आपूर्ति निरीक्षक की ओर से डीएम से अनुमोदन लेने के बाद दो लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। गैस रिफलिंग के चलते आग लगने की बात सामने आ रही है। प्रकरण में सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें