फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सदन में बिजली बिल व जल जीवन मिशन में सुस्ती के मामले गूंजे

Thu, 04 Jul 2024 05:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। जिसमें बिजली कटौती और जल जीवन मिशन के काम में सुस्ती से संबंधित मामले गूंजे। इसके अलावा काम के आए ढाई करोड़ के प्रस्तावों के सापेक्ष 1.50 करोड़ के प्रस्तावों को पास किया गया।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रमुख मिथलेश और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विवेक विक्रम सिंह ने ब्लॉक के सभी गांवों में चहुंमुखी विकास का वादा किया। बैठक में सभी प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 24 जुलाई को अपने स्तर से पौधरोपण के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया। प्रधान रेवरी सैदपुर अशोक यादव ने गांव निवासी संत बख्श ने बिजली के दो बिल आने की शिकायत की।
प्रधान दोहरी मोतीलाल ने पीढी गांव के पास बिजली के लटक रहे तार ठीक कराने की मांग की। प्रधान संघ अध्यक्ष फूलचंद गुप्ता, बब्लू ओझा, प्रेम शुक्ल, रंजीत यादव, राजकुमार सिंह ने जल जीवन मिशन योजना के ठेकेदारों पर आरोप लगाया कि पाइप डालने के लिए नाली तो खोद दी पर सड़क ठीक नहीं कराई। इससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

बिरनावा प्रधान अखिलेश मिश्रा और मऊ प्रधान संतलाल ने गोशाला में विद्युतीकरण की मांग की। सहायक विकास अधिकारी दीपचंद ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में प्रेम शुक्ल, महेंद्र यादव, रंजीत यादव, जेपी सिंह, शिव पूजन यादव, विनय सिंह व बब्लू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें