उत्तर प्रदेश सरकार मथुरा कांड में शहीद हुए एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी को राजपत्रित अधिकारी बनाने जा रही है। उन्हें पुलिस विभाग में ओएसडी बनाया जा रहा है।
उनका पद सीओ के समकक्ष होगा। अर्चना द्विवेदी को ओएसडी बनाने की फाइल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास अनुमोदन के लिए भेज दी गई है।
मुख्यमंत्री ने मथुरा कांड में शहीद हुए दोनों पुलिस अफसरों के परिवार के एक-एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की थी। इसी के तहत गृह विभाग ने दोनों परिवारों से नौकरी के लिए बायोडाटा मांगा था। मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी का बायोडाटा मिल गया है।
अर्चना एमएससी पास हैं। इसलिए उन्हें पुलिस विभाग में ओएसडी बनाया जा रहा है। यह फाइल मुख्यमंत्री को अनुमोदन के लिए भेजी गई है।