फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 20 महीने में पूरी होगी मथुरा-झांसी तीसरे रेलवे लाइन परियोजना

Wed, 30 Dec 2020 02:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने मथुरा-झांसी के मध्य तीसरी रेलवे लाइन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, जल जीवन मिशन-हर घर जल योजना और उपभोक्ता मामलों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। मथुरा-झांसी तीसरी रेलवे लाइन परियोजना अगले 20 महीने में पूरी करने के बाबत भी बात हुई। ये सबी बिंदु प्रधानमंत्री की समीक्षा के बिंदुओं ‘प्रगति’ में भी शामिल हैं। मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित टाइमलाइन के अनुसार कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि मथुरा-झांसी के मध्य तीसरी रेलवे लाइन के लिए आवश्यक 20.20 हेक्टेयर भूमि रेलवे खरीद रहा है। इसमें से 15.640 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री रेलवे के पक्ष में की जा चुकी है। शेष 4.5596 हेक्टेयर भूमि लेने की कार्यवाही भी चल रही है। मथुरा-झांसी तीसरी रेलवे लाइन कुल लंबाई 274 किमी है। इसमें उत्तर प्रदेश 98 किमी, मध्य प्रदेश 141 किमी और राजस्थान में 35 किमी है। पूरे प्रोजेक्ट की लागत 3678 करोड़ रुपये है। इसे सितंबर, 2022 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। अभी तक 30 प्रतिशत काम हो चुका है।

आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 40.37 लाख परिवारों के 1.01 करोड़ गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। शेष परिवारों को कवर करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। योजना के अंतर्गत 841 कम्युनिटी हेल्थ सेंटर और 158 जिला अस्पतालों को जोड़ा जा चुका है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह तक 5.38 लाख कार्ड्स का उपयोग किया गया है।
विज्ञापन


हर घर जल योजना में 462 गुणवत्ता प्रभावित इलाकों में से 315 को कवर किया जा चुका है। 138 में कार्य प्रगति पर है और शेष 9 में भी कार्य शुरू किया जा रहा है। पाइप वाटर सप्लाई के माध्यम अब तक 15 लाख से अधिक घरों तक स्वच्छ जल पहुंचाया जा चुका है। 3089 जेई व एईएस प्रभावित ग्रामों में से 544 इस योजना से जुड़ चुके हैं। 413 में कार्य प्रगति पर है और शेष ग्रामों को मिनी पीडब्ल्यूएस के माध्यम से कवर किया गया है। सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीण जल आपूर्ति समिति का गठन किया जा चुका है। इसके अलावा स्वीकृत 3287 प्रोजेक्ट्स में 3100 पर कार्य प्रगति पर है।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत 25000 विद्यालयों और 63472 आंगनबाड़ी एवं आश्रमशालाओं में पाइप लाइन से जल आपूर्ति प्रस्तावित है। इसके अलावा 58079 ग्राम पंचायतों में से 33309 में कम्युनिटी टॉयलेट का निर्माण पूरा किया जा चुका है। 24770 टॉयलेट का निर्माण प्रगति पर है। उपभोक्ता मामलों में जन शिकायतों के निस्तारण के बारे में बताया गया कि वर्ष 2020 में अब तक प्राप्त कुल 181535 शिकायतों में से 158026 का निस्तारण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें